बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ संपर्क पोर्टल, सीएमओ व वीवीआईपी स्तर से प्राप्त प्रकरणों एवं समन्वय संगम पोर्टल पर दर्ज मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने बिजली-पानी जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की आपूर्ति, संपर्क पोर्टल व अन्य योजनाओं से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य करें व जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। बैठक में एडीएम दिवांशु शर्मा, महिला बाल अधिकारिता विभाग उप निदेशक दुर्गाशंकर मीणा, जनसम्पर्क सहायक निदेशक योगेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




