[aioseo_breadcrumbs]

जिला कलक्टर के नेतृत्व में सैकड़ो बाइक सवारों ने दिया देशभक्ति का संदेश

शान से निकली तिरंगा बाइक रैली, शहर गूंजा देशभक्ति के नारों से
बारां। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में बाइक सवार तिरंगा थामे शहर की सड़कों पर उतरे और पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ मिनी सचिवालय से हुआ जहां जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर रैली का नेतृत्व किया। रैली कोटा रोड आरओबी, चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड, कॉलेज तिराहा होते हुए निकली व कृषि उपज मंडी प्रांगण में सम्पन्न हुई।

डीजे पर देशभक्ति से सराबोर गीतों के साथ पुलिस जवान, होम गार्ड्स, एसडीआरएफ दल और विभिन्न विभागों के कार्मिक रैली में शामिल हुए। कृषि उपज मंडी में रैली के समापन पर जिला कलक्टर एवं एसपी अभिषेक अंडासु ने उपस्थित जनसमूह को देश व तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलाई। अभियान के तहत नगर निकाय क्षेत्रों में तिरंगा थीम पर आधारित उत्पादों-भोजन सामग्री, वस्त्र, श्रृंगार आदि की बिक्री को बढ़ावा दिया गया। स्थानीय बाजार तिरंगे की रोशनी और सजावट से सजाए गए। बुधवार को राजकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, डेम और पुलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket