बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में जनजातीय परिवारों हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में लिए गए 277 गांवों की 132 ग्राम पंचायतों में 17 विभाग की 25 योजना के बेहतर क्रियान्विती हेतु आदि कर्मयोगी, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदि कर्मयोगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आदि कर्मयोगी में सम्मिलित सभी विभागाध्यक्षों को इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही आदि कर्मयोगी पोर्टल पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर बनाए जाने हेतु निर्देशित किया। जिला कलक्टर द्वारा बताया गया।

आदि कर्मयोगी में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा गांव स्तर पर टीम तैयार किया जाएगा। आदि सहयोगी हेतु ग्राम स्तर पर उस ग्राम के निवासी युवा, ग्राम में कार्यरत अध्यापक, डॉक्टर एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं में से 10 का चयन किया जाए, जो आदि सहयोगी कहलाएंगे। आदि साथी हेतु इन्हीं ग्रामों में से ग्राम के वार्ड पंच, सरपंच, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य एवं गांव में रहने वाले मोहल्लवार, ग्रामीण पटेल, मुखिया, गमेती में से 10 का चयन किया जाए। जिनकी सूची नाम, मोबाइल नंबर, गांव का नाम, तहसील का नाम सहित सूची सहित उपलब्ध कराने हेतु निर्देश प्रदान किए। जिले में संचालित पीएम जनमन योजना में स्वीकृत विभिन्न कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




