उत्साह से निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा जोशीले नारों से गुंजायमान हुआ बारां शहर
बारां 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी बारां शहर व जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, वरिष्ठ नेता यशभानु जैन, प्रेमनारायण सोनी, किशनगंज विधायक ललित मीणा, हरगोविंद जैन, संजीव भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, नंदलाल सुमन, अभियान के जिला संयोजक राकेश जैन, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, प्रधान मोरपाल सुमन, सह संयोजक गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर आदि नेताओ की अगुवाई मे तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा के दोरान देशभक्ति के रंग मे रंगी नजर आयी शहर की सड़के जोशीले नारों व भारत माता की जयकारो से गूंजा बारां शहर तिरंगा रैली मे शहर के गण मान्य लोगों के साथ व्यापारी, पेंशनर कर्मचारी, किसान मजदूर व बड़ी संख्या मे भाजपा एवं विचार परिवार संघठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वही शहर के प्रमुख चौराहों पर आमजन एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा तिरंगा रैली का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने मीडिया को बताया की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ श्री राम स्टेडियम से शाम 4 बजे हुआ। तिरंगा यात्रा प्रताप चौक धर्मादा चौराहा अस्पताल रोड होते हुए शहीद राजमल मीणा स्मारक पर समाप्त हुई। जहां पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने शहीद राजमल मीणा की प्रतिमा पर साफ सफाई की एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी समापन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने यात्रा में पधारे कार्यकर्ताओं एवं आमजन को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की सीमा व सेना मजबूत हुई हैं।

भारतीय सेना की मजबूती के दम पर हम गर्व से कह सकते हैं कि कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता मोदी सरकार के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए। “ऑपरेशन सिंदूर“ की सफलता ने दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। तिरंगा यात्राओं का आयोजन हमारे देश की सेना का मान बढ़ाने तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए किया जा रहा हैं। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री ब्रह्मनंद शर्मा, सारिका सिंह चौहान, सुरेंद्र गालव निर्मल माथोडिया, श्रीकृष्ण मेहता, भीम चौधरी, सूर्यकांत शुक्ला, राजेंद्र राठौर, सुनील गालव, दिनेश यादव, महावीर नामा, प्रदीप मेरोठा, जयेश गालव, प्रशांत विजय, देवेंद्र शर्मा, महावीर सिंह हाडा, अजय गुप्ता, रामलाल मेहता, भानुप्रताप रहलाई, लोकेश शर्मा, ताराचंद गुर्जर रामेश्वर शर्मा, द्वारका प्रसाद प्रजापति, धर्मेंद् भार्गव, सत्येंद्र गौतम, शिवराज महावर, धीरज नागर, परमानंद सोनी, रामराज सुमन, विजय पिपलानी, भरत सुमन, चित्रा जैन, सीमा शर्मा, किरण भार्गव, भाजयुमो शहर अध्यक्ष रितेश पंजाबी, देहात अध्यक्ष जसवंत मीणा सहित बड़ी संख्या मे भाजपा शहर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




