बारां। विभाजन स्मृति दिवस के उपलक्ष मे भाजपा की विचार गोष्टी व मौन जुलूस भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता मे सुबह 12 बजे संस्था धर्मादा धर्मशाला मे आयोजित होगी। विचार गोष्टी मे धोलपुर के पूर्व सांसद मनोज राजोरिया मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया की विचार गोष्टी मे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित बारां अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा, छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा का मुख्य आतिथ्य रहेगा।
सभी पूर्व जिलाध्यक्ष व नगर निकायों के अध्यक्ष, पंचायत समिति के प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद रहेंगे कार्यशाला मे मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति के सदस्य सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकारीणी सदस्य, नगर निकायों के सदस्य पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित सेवा निवृत कर्मचारी, पेंसनर कर्मचारी व अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




