[aioseo_breadcrumbs]

किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कूंडी में किया पौधारोपण

बारां। किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को किशनगंज ब्लॉक के गांव कूंडी में ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि पर कुशलगढ़ प्रभारी एवं कांग्रेस नेता रमेश मीणा की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। किसान कांग्रेस जिला संयोजक शिवराज मीणा ने बताया कि पौधारोपण करने वालों में दिनेश सुमन, ब्रह्मानंद सहरिया, शिवराज, हरिराम, पिंकेश, मलखान, प्रिंस प्रजापति, सत्यनारायण सुमन, हैप्पी मेघवाल आदि शामिल थे। जिला संयोजक मीणा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर का जन्मदिन धार्मिक सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं।

जिसके तहत मंगलवार को बारां में अटरू रोड स्थित ताड़के बालाजी मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन में सुल्तान मंसूरी, सुरेंद्र बैंगना, विक्रम सिंह रहलाई, कपिल माथोड़िया, जोधराज नागर, लेखराज शर्मा, नेमिचंद मंडोला, रामगोपाल ढोटी, बृजमोहन मीणा, भागचंद सुमन व धनपाल आदि ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को श्रीकृष्ण गौशाला बारां में गायों को चारा व गुड़-लापसी खिलाया जाएगा। जबकि 15 अगस्त जिला व क्षेत्र के कार्यकर्ता भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले जन्मोत्सव व जन आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket