[aioseo_breadcrumbs]

लायंस क्लब बारां श्री जी ने नियाना सरकारी स्कूल में गरीब बच्चों को बांटे 107 स्कूल बैग

बारां। लायंस क्लब इंटरनेशनल बारां श्री जी सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में समय-समय पर सेवा कार्य कर्ता आ रहा है। इसी के तहत लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कुंज बिहारी नागर के जन्मदिन पर नियाना गांव स्थित सरकारी स्कूल में 107 गरीब बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए। स्कूल बैग पाकर गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई इस मोके पर स्कूल संस्था प्रधान कृष्णकांत चौरसिया सहित स्टाफ ने लायंस क्लब टीम का स्वागत सम्मान किया।

लायन कुंज बिहारी इस समय बद्रीनाथ में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बैग वितरण के समय उनके परिवार के सदस्य एवं लायंस क्लब बारां श्री जी अध्यक्ष बृजमोहन मेहता, सचिव प्रेम नारायण नागर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र नागर, संतोष नागर, सी.ए. अंकुर नागर, पूर्व अध्यक्ष भगवती टेहलयानी, सचिव अंजना अरोड़ा, हंसराज नागर आशीष नागर, सुमन नगर, अखिल भारतीय धाकड महासभा महिला इकाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित नियाना स्थित सरकारी स्कूल के स्टाफ से जितेंद्र गुप्ता व पिंकी, बीरबल डोहरिया, सोनल चतुर्वेदी, गुनीता पिपलानी, दीक्षा चौधरी एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket