बारां। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों स्वतंत्रता 15 अगस्त को देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों द्वारा 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 8 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्री जी का चौक, बारां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, निर्मला सहरिया सहित जिले के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा।
जैन ने कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों से स्वतंत्रता दिवस पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित समय पर पधारने का आग्रह किया है। जैन ने बताया कि इसी के साथ सभी ब्लॉक स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




