बारां। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार को बारां जिला मुख्यालय पर वोट चोर-गद्दी छोड़ कैण्डल मार्च का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में एआईसीसी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि देश में लोकतंत्र व प्रजातंत्र की रक्षा करने के लिए भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर किये जा रहे। प्रहार के विरूद्व देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि इसी के तहत प्राप्त निर्देद्वशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यालय पर 14 अगस्त को रात्रि 8 बजे वोट चोर-गद्दी छोड़ कैण्डल मार्च का आयोजन किया जाएगा। मीणा ने कहा कि यह कैण्डल मार्च श्रीजी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रारम्भ होकर चौमुखा बाजार, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, धर्मादा चौराहा होते हुए प्रताप चौक पहुंचकर सम्पन्न होगा। मीणा ने बारां जिले के सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम में निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




