युवा मोर्चा कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा लगाएंगे
बारां। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बारां नगर की बैठक तेल फैक्ट्री पर जिला अध्यक्ष रोहित नागर व नगर अध्यक्ष रितेश पंजाबी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में घर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंडल महामंत्री रोहित नायक सरकार ने बताया कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता घर घर जाकर तिरंगा लगाएंगे व शहर में भव्य तिरंगा यात्रा में अधिक कार्यकर्ता को लेकर पहुंचे।

इस अवसर पर जिलायक्ष रोहित नागर ने केन्द्र सरकार की सुरक्षा नीतियों पर प्रकाश डाला। बैठक में देहात अध्यक्ष जसवंत मीणा, महामंत्री विजय पिपलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यज्ञेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल नरवाल, मंत्री सारांश बंसल, निखिल साल्वी, हंसु गुर्जर मनीष शर्मा, कौशल शाक्यवाल, मयंक शर्मा, भगवान शर्मा, आनंद सेन,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




