बारां। शहर के सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई मे 15 जुलाई को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क जांच और चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि इस दौरान 0 से 16 वर्ष के बच्चों को रोगप्रतिरोधक हेतु स्वर्ण प्राशन ड्रॉप पिलाई जाएगी। शिविर में मधुमेह व हीमोग्लोबिन की निशुलक जांच की जाएगी। अर्श, मस्सा, भगंदर आदि गुदाजन्य व्याधियों की निशुल्क जांच कर चिकित्सा की जाएगी। साथ ही चर्म रोग जैसे की एक्जिमा, सोरायसिस (एका कुष्ठ) दाद, खाज, शीतपित (urticaria), काले तिल, कदर (पैरों में कील) आदि त्वचा जन्य व्याधियो की चिकित्सा आयुर्वेदिक औषधि और अग्नि कर्म के द्वारा की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




