[aioseo_breadcrumbs]

सुंदलक स्टेशन से पहली कंटेनर रेल रैक को बैंगलुरू के लिए किया रवाना

सीनियर डीएसएम ने दिखाई हरी झंडी, रेल-आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
बारां। केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) ने भारत के बहु-माध्यम (मल्टीमॉडल) लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राजस्थान के सुन्दलक, बारां से व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु के लिए एमएस आईटीसी के माल से लदी अपनी पहली कंटेनर रेल रैक का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।
इस कंटेनर रैक को सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीएसएम) कोटा मंडल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी जयपुर एवं चंडीगढ़ क्षेत्र के अधिकारी मुकेश यादव, लोकेन्द्र सिंह नरनौलिया तथा साहिल शर्मा, केंद्रीय भंडार गृह बाराँ से राजमल मीना, मुकेश कुमार एवं सतीश मीना उपस्थित रहे।
यह पहल रेल-आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से ग्राहकों को विश्वसनीय, दक्ष एवं किफायती रेल लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, भविष्य में नियमित मासिक कंटेनर रैक संचालन के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर, समयबद्ध एवं लागत-प्रभावी लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
यह पहल रेल-आधारित माल परिवहन को प्रोत्साहित करने, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी लाने, आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री गति शक्ति पहल के अंतर्गत सतत एवं सुदृढ़ बहु-माध्यम लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति केंद्रीय भंडारण निगम की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सुंदलक स्टेशन से पहली कंटेनर रेल रैक को बैंगलुरू के लिए किया रवाना

सीनियर डीएसएम ने दिखाई हरी झंडी, रेल-आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को सशक्त

Live Cricket